Type Here to Get Search Results !

सभी जिलों में कोरोना इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था सुनिश्चित करें


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। हमें हर कोरोना मरीज को स्वस्थ कर उसके घर भिजवाना है। कोरोना अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हों और पूरी तत्परता एवं सावधानी के साथ प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए इलाज किया जाए। संक्रमित क्षेत्रों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए तथा संक्रमण रोकने के हरसंभव प्रयास किए जाएं। आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी  विवेक जौहरी, एसीएस हैल्थ मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे। इंदौर जिले की समीक्षा के दौरान कहा कि कोरोना नियंत्रण की दिशा में इंदौर में सराहनीय कार्य हुआ है।

आगे भी पूरी सजगता एवं सावधानी से इसी प्रकार कार्य किया जाए, जिससे इंदौर को कोरोना मुक्त कर देश में आदर्श स्थापित कर सकें। झाबुआ जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि जिले में कोरोना संक्रमण न बढ़ने दिया जाए। प्रवासी मजदूरों का सीमा पर हैल्थ चेकअप सुनिश्चित किया जाए। प्रवासी मजदूरों की मध्यप्रदेश लौटने के कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभिन्न प्रदेशों से अभी तक कुल 3 लाख 12 हजार प्रवासी मजदूर मध्यप्रदेश लौट आए हैं। इनमें से 86 हजार मजदूर 72 ट्रेन के माध्यम से प्रदेश वापस लौंटे हैं तथा 2 लाख 26 हजार मजदूर बसों आदि के माध्यम से आए हैं। महाराष्ट्र से 68 हजार मजदूर 25 ट्रेन के माध्यम से, गुजरात से 01 लाख 58 हजार मजदूर 23 ट्रेन के माध्यम से मध्यप्रदेश आए हैं। हरियाणा से 12 तथा तेलंगाना से 05 ट्रेने आयी हैं। अभी मजदूरों का आना जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.