Type Here to Get Search Results !

घर वापस पहुंची अंग्रेजी मीडियम की एक्ट्रेस राधिका मदान


मुंबई। अंग्रेजी मीडियम की एक्ट्रेस राधिका मदान मुंबई से वापस अपने घर दिल्ली पहुंची हैं। लॉकडाउन में फंसे रहने के बाद अपने घर में बेफिक्र होकर रह रहीं राधिका ने सोशल मीडिया पर चल रहे टू हॉट टू हैंडल चैलेंज का एक वीडियो बनाया है। जिसमें वे किचन प्लेटफॉर्म पर बैठकर कॉफी किक्स बताती नजर आ रही हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने विवादित चाइनीज ऐप टिकटॉक पर डेब्यू भी किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- आत्मनिर्भर, टिकटॉक डेब्यू। राधिका देशभर में हुए लॉकडाउन के कारण मुंबई में ही फंसी रह गई थीं। इंडस्ट्री में भी 19 मार्च से शूटिंग पर रोक लगी हुई है।