Type Here to Get Search Results !

नहीं रूक रहा अवैध उत्खन्न दंबगो ने बरसाई वन कर्मियों पर लाठियां

बेगमगंज। क्षेत्र में चाहे नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र अवैध रूप से मुरम, पत्थर एवं कोपरा का उत्खनन लगातार जारी है चाहे वन भूमी हो या नुजूल की सभी जगह दंबग ठेकेदार या अवैध उत्खन्न माफिया लगातार उत्खन्न कर शासन को चूना लगा रहे है और उक्त सामग्री का उपयोग मार्ग निर्माण, शासकीय भवन निर्माण या निजी भवनांे के उपयोग में लिया जा रहा है। यदि प्रशासन रोकने की कोशिश करता है तो राजनीती की जाती है या फिर हमला कर दिया जाता है। ग्राम भैंसवाई कला के पास वन भूमी पर किए जा रहे अवैध उत्खन्न की सूचना पर जब वन कर्मी जंगल में उत्खन्न स्थल पर पहुंचे और ठेकेदार को अवैध उत्खन्न करने से रोका तो उन्होने वन कर्मियों पर हमला कर दिया जिसमंे तीन वन कर्मी व एक चालक घायल हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील में कई स्थानांे पर मार्ग निर्माण सहित भवन निर्माण के कार्य चल रहे है वहीं गिट्टी तैयार करने के लिए बोल्डर व पुराव करने के लिए मुरम का अवैध उत्खन्न ठेकेदारों के जरिए कराया जा रहा है। रात करीब 11 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि भैंसवाई कला के पास जंगल में वन भूमी में जेसीबी द्वारा अवैध मुरम खुदाई की जा रही है। मौके पर पहुंचकर जब वन कर्मियों ने उन्हें रोका तो जेसीबी मालिक गोंविद श्रीवास्तव,एव ंचालक अनिल यादव सहित अन्य ने वन कर्मियों विकास साहू, शरद शर्मा, नितेन्द्र आर्य एवं वाहन चालक कृष्णकांत श्रीवास्तव पर लाठियांे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जेसीबी व वाहन लेकर भाग गए।

थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि वन रक्षक विकास साहू की रिपोर्ट पर आरोपी ठेकेदार गोविंद श्रीवास्तव एवं अनिल यादव सहित अन्य के खिलाफ धारा 353,332,394,506,427, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
वहीं वन परिक्षेत्राधिकारी जितेन्द्र ंिसह तोमर का कहना है कि वन भूमी पर अवैध उत्खन्न नहीं होने दिया जागएा अवैध उत्खन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.