बेगमगंज। मई माह की झुलसा देने वाली गर्मी के बावजूद पवित्र माह रमजान में अकीदत के साथ बच्चे भी रोजारखकर कोरोना वायरस की समाप्ती की दुआएं कर रहे है। भीषण गर्मी बच्चांे को हौसलों को डिगा नहीं पा रही है। जिन्दगी में पहली बार रोजा रखने के लिए बच्चों में भी होड़ मची हुई है आए दिन बच्चे सादगी के साथ जीवन का पहला रोजा रखकर अफतारी देने घर घर पहुंच रहे है। लोग बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हंे नगद राशि आदि देकर प्रोत्साहित कर रहे है। ऐसी गर्मी में जहां अधिक उम्र के लोग रोजा रखने में परेशानी महसूस कर रहे हैं वहीं 6 वर्षीय असद अहमद ने रोजा रखकर लोगो को जता दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो गर्मी इबादत और भक्ति में रोड़ा नहीं बन सकती।
6 साल की उम्र मंे रोजा रखे असद अहमद
