स्टार फुटबॉलर रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के बाद लगातार 5 सीजन में 40 से ज्यादा गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बुंदेसलिगा में बॉयर्न म्यूनिख ने यूनियन बर्लिन को 2-0 से हरा दिया। म्यूनिख की ओर से मैच में पहला गोल लेवनडॉस्की ने 40वें मिनट में पेनाल्टी से किया। इसी के साथ उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। म्यूनिख के लिए अगला गोल 80वें मिनट में बेंजामिन पवर्द ने किया था। लेवनडॉस्की अब अपना ही एक सीजन में सबसे ज्यादा 43 गोल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। यह उन्होंने 2016-17 में किए थे।
लेवनडॉस्की ने लगातार 5वें सीजन में 40 गोल दागे
मई 19, 2020
0

Tags