कोरोनावायरस के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एससीएल) ने कहा है कि वह जुलाई में भारतीय टीम की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उसने बीसीसीआई से निर्धारित 3 वनडे और 3 टी-20 सीरीज खेलने पर फिर से विचार करने के लिए अनुरोध किया है। इस सीरीज पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, श्रीलंका जुलाई में भारत और बांग्लादेश दोनों की मेजबानी को लेकर तैयार है। एससीएल के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने कहा कि हमारी ओर से बीसीसीआई और बांग्लादेश दोनों को ईमेल भेज दिया है। जुलाई में भारत दौरे के बाद बांग्लादेश से 3 टेस्ट की सीरीज होनी है। सिल्वा ने कहा कि वे जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
श्रीलंका कोरोना के बीच भारतीय टीम की मेजबानी को तैयार, जुलाई में खेली जाएगी सीरीज
मई 19, 2020
0

Tags