Type Here to Get Search Results !

शिवांगी जोशी के बर्थडे पर ग्रैंडफादर का निधन


मुंबई। टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 18 मई को 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया,  खुद शिवांगी भी फैंस के साथ लाइव सेशन भी करना चाहती थीं लेकिन उनके दादा का निधन हो जाने के कारण उनकी खुशी दुख में बदल गई। इस बात की जानकारी शिवांगी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। शिवांगी ने लिखा-दुर्भाग्यवश कल ही मैंने अपने दादाजी को खो दिया है। भगवान करे कि वे इस वक्त मुस्कुरा रहे हों और ऊपर से हमारी ओर देख रहे हों।  शिवांगी ने बर्थडे वाले दिन ही अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में बताया था कि वे कुछ निजी कारणों के चलते लाइव नहीं आ पाएंगी। माफी मांगते हुए उन्होंने लिखा था- मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस पोस्ट को देखकर फैंस निराश हुए लेकिन अब सभी को इसके पीछे की वजह पता चल गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.