Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। ये श्रमिक मध्यप्रदेश के शहडोल, उमरिया आदि जिले के हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और श्रमिक परिवारों की सहायता के लिये अधिक से अधिक सहयोग का अनुरोध भी किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। घायलों की सहायता और अन्य व्यवस्थाओं के लिये औरंगाबाद विशेष विमान भेजने की व्यवस्था की। मंत्री मीना सिंह और कोरोना राज्य नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अपर मुख्य सचिव आई.सी.पी. केशरी के साथ अधिकारियों का एक दल विशेष विमान द्वारा औरंगाबाद (महाराष्ट्र) जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने उड़ान के लिये उड्डयन मंत्रालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली है। मध्यप्रदेश का दल मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था के साथ ही घायलों की हरसंभव सहायता का कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने ली जानकारी
मध्यप्रदेश से विशेष विमान द्वारा औरंगाबाद (महाराष्ट्र) पहुंचे राज्य सरकार के दल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना के घायलों के संबंध में और दुर्घटना में दिवंगत लोगों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की सहायता के लिए 1-1 लाख रुपए देने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.