Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में 2 लाख 57 हजार दावेदारों को उनकी काबिज भूमि के वन अधिकार पत्र वितरित

भोपाल।  प्रदेश में वन अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अभी तक 6 लाख 27 हजार से ज्यादा दावे प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2 लाख 68 हजार से अधिक दावे मान्य किये गये हैं। मान्य दावों में से 2 लाख 57 हजार दावेदारों को उनकी काबिज भूमि के वन अधिकार पत्र (पट्टे) वितरित किये जा चुके हैं। शेष 10 हजार से अधिक मान्य दावों के अधिकार प्रमाण-पत्रों के वितरण की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में वन अधिकार के 3 लाख 60 हजार से अधिक दावे विभिन्न कारणों से निरस्त हुए हैं। इन्हीं निरस्त दावों का पुन: परीक्षण एम.पी. वनमित्र पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।