Type Here to Get Search Results !

21549 पथ विक्रेताओं ने करवाया पोर्टल में पंजीयन


भोपाल। मुख्यमंत्री शहरी असंगठित कामगार एकीकृत पोर्टल में अभी तक 21 हजार 549 पथ विक्रेताओं ने पंजीयन करवाया है। पंजीयन का अभियान 8 जून को शुरू हुआ था, जो 25 जून तक चलेगा।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान नगरीय क्षेत्रों के पथ विक्रेताओं की आजीविका पर पड़े प्रभाव को कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा 'आत्म निर्भर भारत-2' के अन्तर्गत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि योजना की घोषणा की गयी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 जून को 'मुख्यमंत्री शहरी असंगठित कामगार एकीकृत पोर्टल' का शुभारंभ किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.