Type Here to Get Search Results !

रोजगार सेतु पोर्टल श्रमिकों को रोजगार दिलाने का प्रभावी मंच बना, अभी तक 302 प्रवासी श्रमिकों को दिया गया रोजगार : मुख्यमंत्री चौहान


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रोजगार सेतु पोर्टल प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य श्रमिकों को उनकी दक्षता एवं कौशल के अनुसार रोजगार दिलवाने के लिए एक प्रभावी मंच का कार्य कर रहा है। पोर्टल के लॉन्च होने के 3 दिन के अंदर ही 302 प्रवासी श्रमिकों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 1282 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
विभिन्न व्यवसायों में मिला रोजगार
रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से 28 मजदूरों को एग्रो प्रोसेसिंग, 7 मजदूरों को केन एवं बाँस उद्योग, 4 को कम्प्यूटर ऑपरेटर, 3 कारपेन्टर, 5 को ड्रायवर-सह-मैकेनिक, 3 को बिल्डिंग मेंटेनेंस, 3 को मशीनिस्ट, 2 को कारीगर, 4 को इलेक्ट्रिशियन, 2 को सर्वेयर, 10 हाउस कीपर तथा एक-एक मजदूरों को केटरिंग सहायक, कम्प्यूटर हार्डवेयर, पत्थर मशीन ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक, प्लम्बर, फोटोग्राफर, बेकर, ट्रेक्टर मैकेनिक, मशीन टूल्स मेंटेनेन्स, एचआर एक्जीक्युटिव, बेल्डर की नियुक्ति प्राप्त हुई है। इसके अलावा 202 को मजदूरी कार्य तथा 18 मजदूरों को अन्य कार्य में रोजगार मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.