Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर पहुँचा 68.6 प्रतिशत, कोरोना नियंत्रित हो रहा लेकिन अमला रहे सक्रिय - मुख्यमंत्री श्री चौहान


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश में वायरस के नियंत्रण में निरंतर सफलता मिल रही है, लेकिन चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ और प्रशासनिक अमले को सक्रियता बनाये रखना है विशेष रूप से उन जिलों में लगातार सतर्कता की आवश्यकता है जहां अभी भी पॉजिटिव केस अधिक आ रहे हैं। आज जिन जिलों में नये पाजीटिव केस आये हैं उनके संबंध में मुख्यमंत्री चौहान ने पृथक से समीक्षा करते हुए रोगियों के समुचित उपचार और वायरस नियंत्रण के लिए सभी उपायों को अमल में लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना वायरस स्प्रेड न हो, इसके लिए सभी जिलों में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले रोगियों का प्रतिशत बढ़कर 68.6 हो गया है जो शुभ संकेत है। समस्त राज्यों में राजस्थान में ही मध्यप्रदेश से अधिक 74 प्रतिशत रिकवरी रेट है। देश का औसत रिकवरी रेट 48.7 प्रतिशत है।

बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर सचिव मुख्यमंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने छिंदवाडा और देवास जिलों में वायरस नियंत्रण प्रयासों की अलग से समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि बैंक नोट प्रेस देवास के एक कर्मचारी की आज छिंदवाड़ा में मृत्यु के बाद एहतियातन छिंदवाड़ा जिले में 32 व्यक्तियों और देवास में 41व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गये। यह व्यक्ति देवास से छिंदवाड़ा पहुंचा था। मुख्यमंत्रीचौहान ने प्रत्येक पॉजिटिव केस और मृत्यु के केस के संदर्भ में इसी तरह से सजग, सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में मध्यप्रदेश में वायरस को नियंत्रित करने के बेहतर प्रयास हो रहे हैं और इसके परिणाम भी बेहतर मिल रहे हैं। इसके बावजूद निरंतर सावधानी की आवश्यकता है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.