बेगमगंज। क्षेत्र का डेंजर जोन कहे जाने वाले कोलू घाट के क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। यदि दुर्घटना का प्रतिशत देखा जाए तो 25 मंे 15 दुर्घटनाएं कोलू घाट भोपाल रोड पर घटित होना सामने आई है जिसमंे कई लोग अपनी जान भी गवा चुके है। मंगलवार की सुबह फिर एक राहगीर को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार शंकरलाल बेगमगंज से ग्राम छोटी बर्री दांत मंे कीड़े के कारण दवा डलवाने जा रहा था कि सुबह करीब 8 बजे कोई अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया जिससे उसके हाथ पैर सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया वहां से गुजर रहे कुछ लोगो ने उसके ऊपर पानी के छींटे डाले तो वह होश में आ गया तब कुछ लोग एक प्रायवेट कार से बेगमगंज ले आए तब तक घायल को पूरी तरह होश भी आ गया था प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।