होटल में रंग रोगन करता हुआ
बेगमगंज। जन चर्चा और अन्य शहरों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर नगर के चाय पान की होटल संचालक भी अपनी दुकानें खोलने की तैयारी मंे रंग रोगन करते नजर आए लेकिन प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की सूचना नहीं दिए जाने पर वे होटले नहीं खोल पाए हैं जबकि लोगो को जानकारी मिली थी कि 8 जून से होटलो पान की गुमठियों को खोलने की अनुमति दी जा रही है जिसको लेकर सभी अपनी अपनी तैयारी में जुटे रहे लेकिन प्रशासन की ओर से सूचना नहीं दिए जाने पर मन मसोस कर रहे गए है।
