मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को पर्दे पर हू-ब-हू उतारने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के इस एक्टर की खुदकुशी से बॉलीवुड ही नहीं, पूरा देश हैरान है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, यह पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत का अंतिम संस्कार कल मुंबई में होगा और उनके पिता मुंबई आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सुशांत आज सुबह 10 बजे भी अपने बांद्रा स्थित फ्लैट से निकले थे। जूस खरीदा था और उसके बाद घर की चाबी बनाने वाले को भी बुलाया था। इतना ही नहीं अभिनेता सुशांत ने आखिरी फोन महेश कृष्णा को किया था। उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत की मौत फांसी के फंदे से हुई है। अभी तक हमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
जून 14, 2020
0