Type Here to Get Search Results !

मोहल्ला स्तर पर ऑक्सीमीटर प्रदाय करने पर विचार, मुख्यमंत्री चौहान ने आम जनता से कोरोना नियंत्रण में सहयोग का आग्रह किया


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण में मोहल्ला और कालोनी स्तर पर ऑक्सीमीटर के प्रदाय पर विचार किया जा रहा है। इससे सर्वे कार्य में आसानी होगी। कोई रोग लक्षण मिलने पर व्यक्ति को उपचार के लिए तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन के साथ आम जनता को कोरोना नियंत्रण में भागीदार बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रित हो रहा है लेकिन किसी भी स्तर पर असावधानी नहीं होना चाहिए। हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना परास्त होगा। 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता के सहयोग से कोरोना वायरस की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने में मदद मिलेगी। सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व से आम जनता को अवगत कराने के लिए जनता में से ही  सजग प्रतिनिधियों का चयन कर उन्हें दायित्व दिया जाएगा। हमारा प्रदेश, पूरा देश और पूरा विश्व भी कोरोना से मुक्त हो, हम सभी सामान्य जीवन जी सकें, इसके लिए सामूहिक प्रयत्न आवश्यक हैं। प्रदेशवासियों से मेरा कहना है कि ईश्वर भी उन्हीं की सहायता करते हैं जो स्वयं अपनी सहायता करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.