मुंबई। अमिताभ बच्चन आर आयुष्मान खुराना स्टारर ‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने एक इंटरव्यू में इसका रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन से जुड़ा कनेशन उजागर किया है। उनके मुताबिक, उन्होंने आयुष्मान को फिल्म की कहानी इसी रिसेप्शन के दौरान सुनाई थी।
शूजित बताते हैं, “जी हां, आयुष्मान फिल्म के लिए पहली पसंद थे। शूजित ने आगे हंसते हुए कहा, “मुझे बहुत अच्छे से याद है कि वह दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन था। वहां मैंने उन्हें बेसिक नरेशन दिया। जब हमारे बीच फिल्म को लेकर सहमति बनी तो वे बहुत एक्साइटेड थे।”
