नई दिल्ली। टोक्यो के गवर्नर कोइक युरिको ने कहा कि ओलिंपिक और पैरालिंपिक को कारगर बनाने के लिए चर्चा चल रही है। यह गेम्स दर्शकों के साथ हो सकते हैं। साथ ही भारतीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि भारत में अक्टूबर से नेशनल गेम्स हो सकते हैं। कोरोनोवायरस के कारण 2020 टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए टाल दिया है। अब यह गेम्स 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगे। इसके अलावा, पैरालंपिक 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे। युरिको ने कहा है कि टोक्यो और जापान के लोगों को ओलिंपिक के लिए समझ दिखाने की जरूरत होगी। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार पहले ही बैठकें कर चुकी है। ओलिंपिक को सुरक्षित बनाने के लिए खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य करने और गेम्स के दौरान दर्शकों की कम उपस्थिति पर विचार किया जा रहा है।
भारत में अक्टूबर से नेशनल गेम्स होने की संभावना : टोक्यो गवर्नर
जून 04, 2020