मुंबई। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने लॉकडाउन के खाली समय का फायदा उठाते हुए डांस सीख लिया है। उनकी बेटी आलिया कश्यप ने उन्हें डांस की ट्रेनिंग दी है। हाल ही में आलिया ने खुद इसकी झलक टिकटॉक पर दिखाई है। आलिया द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट टिक टॉक वीडियोज में उनके पिता अनुराग कश्यप भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। अनुराग ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटी आलिया को टैग करते हुए लिखा, बेटी ये सब चीजें जो मुझसे करवाती है।
अनुराग की पहली पत्नी की बेटी हैं आलिया: आलिया की बेस्टफ्रेंड श्रीदेवी-बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। 19 साल की आलिया, अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। आरती और अनुराग की शादी 1997 में हुई और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी (2011) की। लेकिन ये शादी भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए।
