Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने की वीडियो कांफ्रेंस से कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से चर्चा, गेहूँ के शत प्रतिशत सुरक्षित भंडारण का कार्य सुनिश्चित करें


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिला कलेक्टरों और कमिश्नर्स से विभिन्न जिलों में हुई बारिश के संदर्भ में गेहूँ के शतप्रतिशत सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा एक तरफ कोविड-19 और अब निसर्ग तूफान की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण कुछ स्थानों पर खुले में रखे गेहूँ का सुरक्षित भंडारण एक चुनौती है। हालांकि बहुत कम मात्रा में गेहूँ गोदामों तक न पहुंचने की बात सामने आई है, लेकिन किसानों को उनके उपार्जित गेहूँ का पूरा भुगतान किया जाएगा। चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि उपार्जित गेहूँ के परिवहन का कार्य जिन जिलों में पूरा हो गया है, वहां के वाहनों को अन्य जिलों में परिवहन कार्य में संलग्न करें। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी इस अवसर पर उपस्थित थे।