Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल के सचिव द्वारा प्रबंधन प्रणाली क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा


भोपाल। राज्यपाल लालजी टंडन की पहल एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रणाली का प्रदेश के विश्वविद्यालयों में ट्रायल वर्जन का परीक्षण कार्य तीव्र गति से हो रहा हैं। राज्यपाल के सचिव ने प्रणाली के क्रियान्वयन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रबंधन प्रणाली के संयोजक राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति सुनील कुमार भी उपस्थित थे। 

राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने कहा कि एकीकृत प्रणाली में परीक्षाओं एवं अन्य कार्यों से संबंधित गोपनीयता एवं सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्थायें की गई हैं। इनकी समीक्षा कर यह सुनिश्चत किया जाये कि व्यवस्था फूल-प्रूफ हो। इसमें लीकेज की संभावनाओं पर गम्भीरता से कार्य किया जाये। मामूली अथवा गैरमामूली किसी भी तरह की संभावना अथवा आशंका की जानकारी तत्काल साझा की जाये, ताकि परीक्षण के दौरान उसका समाधान हो।

उन्होंने कहा कि ट्रायल वर्जन का व्यापक स्तर पर परीक्षण किया जाये। प्रणाली के 78 मॉडयूल हैं। इन सभी मॉडयूलों की सभी प्रविष्टियाँ दर्ज कर उपयोग किया जाये। इसके लिए उपलब्ध अथवा काल्पनिक डाटा आवश्यकतानुसार उपयोग कर परिणाम प्राप्त किये जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंध प्रणाली का कोई भी मॉडयूल और प्रविष्टि अपूर्ण अथवा निरंक नहीं रहे।

दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यों के डिजिटल स्वरूप के निर्धारण के लिए विस्तार से विचार-विमर्श करें। इस कार्य में किसी प्रकार के नवाचार अथवा समस्या की जानकारी तत्काल साझा की जाये। विश्वविद्यालय की समग्र कार्य प्रणाली डिजिटल करने के प्रयास करें। इस तरह समस्त प्रविष्टियों का परीक्षण कर इसके परिणामों को भी संधारित किया जाये। यह कार्य व्यापक सोच और विजन के साथ किया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.