Type Here to Get Search Results !

जैसे माँ की देखभाल करते है, वैसे ही रोपे गये पौधो की करे


भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण संचालनालय परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयुक्त रेनू तिवारी ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को पौध रोपण के लिये प्रेरित करते हुए वृक्षारोपण अभियान को ''थैंक्यू मॉम'' नाम दिया। उन्होंने कहा कि अभियानान्तर्गत लगाये गये पौधों पर सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी माँ के नाम की पट्टिका लगायें और लगाये गये पौधे की ऐसी देखभाल करें, जैसे अपनी माँ की देखभाल करते हैं। आयुक्त ने पौधों की देखभाल की शपथ भी दिलाई। संचालनालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीम, अमरूद, आम, चाँदनी, पारिजात एवं तुलसी के पौधे रौपे गये।