Type Here to Get Search Results !

चहल के खिलाफ जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर युवराज ने मांगी माफी


नई दिल्ली। युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के खिलाफ जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर शुक्रवार को माफी मांग ली। उन्होंने कहा- मैंने अनजाने में लोगों की भावनाओं को आहत किया। मुझे इसका दुख है। युवराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता। मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं। मैं हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं। मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था।’’ ‘‘एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है।’’ 
Tags