Type Here to Get Search Results !

वर्षा पूर्व सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करें, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास ने दिये निर्देश


भोपाल। बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी नगरीय निकाय वर्षा के पहले नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। अतिवृष्टि से जल मग्न होने वाले संभावित क्षेत्रों की पहचान कर बाढ़ से बचाव की जरूरी तैयारियाँ पहले से कर लें। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीतेश व्यास ने यह निर्देश सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिये हैं।

व्यास ने कहा है नालों पर किये गए अतिक्रमणों को सख्ती से हटवायें। नगरीय क्षेत्रों में स्थित खतरनाक एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों तथा अन्य संरचनाओं को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्यवाही करें, जिससे जन-हानि को रोका जा सके। अतिवृष्टि के कारण जलमग्न या बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होती है, तो समय पर निचली बस्तियों को खाली करवाया जाय तथा अस्थायी कैम्प बनाये जाय।