भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा विद्युत् उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उपाय एप (UPAY App) तैयार किया गया है, जिसे Play Store में UPAY App सर्च कर डाउनलोड एवं इन्स्टाल कर सकते हैं। उपाय एप को ओपन करने पर मोबाइल यूजर को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने पर एक OTP भेजा जाता है, जिससे मोबाइल नंबर सत्यापित होने पर मोबाइल यूजर UPAY App में रजिस्टर हो जाता है। उपाय एप में मोबाइल यूजर अपने परिवार एवं मित्र के विद्युत् उपभोक्ता क्रमांक को भी अकाउंट आप्शन में जाकर जोड़ सकता है। UPAY App में अकाउंट आप्शन के अतिरिक्त बिल पेमेंट, रजिस्टर कंप्लेंट, न्यू सर्विस कनेक्शन, हिस्ट्री (बिल पेमेंट,बिल कंप्लेंट, पॉवर कंप्लेंट एवं डीटीआर कंप्लेंट) एवं स्वयं की मीटर रीडिंग (सेल्फ मीटर रीडिंग) के ऑप्शन्स भी उपलब्ध हैं। अतः मात्र एक एप के माध्यम से मोबाइल यूजर स्वयं के, परिवार एवं मित्रों के बिलों का भुगतान कर सकते हैं। बिजली बंद होने पर शिकायत दर्ज कर शिकायत की स्थिति जान सकते हैं, नये कनेक्शन के लिये आवेदन करने के साथ ही स्वयं मीटर रीडिंग दर्ज कर बिल तैयार होने पर रीडिंग के अनुसार बिल प्राप्त कर सकते हैं।
बिजली सेवा और समाधान का नाम है UPAY एप
जून 02, 2020

Tags