भोपाल। खाद्य नागरिक आपूर्ति, सहकारिता एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 118.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने बिलेहरा गाँव में 4 करोड़ 50 लाख की जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन करते हुए कहा कि गाँव में नलजल योजना शुरू हो जाने से पेयजल समस्या दूर होगी।
खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं जो गरीब और आम लोगों का दु:ख दर्द समझते हैं। उन्होंने प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण की योजना बनाई है। ग्राम बिलेहरा के अतिरिक्त सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 100 ग्रामों में 90 करोड़ की नलजल योजनायें स्वीकृत की गई है।
मंत्री राजपूत ने ग्राम बिलेहरा में आयोजित कार्यक्रम में 24 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली नई सड़कों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। इसमें 8 करोड़ लागत वाला ग्राम बिलेहरा में चांदोनी मार्ग, महुआखेड़ा से भैरोवटोला तक 37 लाख 86 हजार, पटेलटोला पहुँच मार्ग के लिये 43 लाख, ग्राम पंचायत हीरापुर में पहुँच मार्ग घाना से हीरापुर तक 61 लाख 17 हजार इसके अलावा गाँव में विभिन्न सीसी रोड़ एवं अन्य निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
