भोपाल। आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक अस्पताल में बने कोविड केयर सेन्टर में कोरोना मरीज के नाश्ते में इल्ली निकलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच के आदेश दिये हैं। मामले की जाँच अपर सचिव आयुष को सौंपी गई है।
ज्ञात हो कि सोमवार कोरोना मरीज के नाश्ते में इल्ली निकलने का मामला कई समाचार पत्रों में प्रकाश में आया था। राज्य मंत्री कावरे ने मामले को संज्ञान में आने पर जाँच के आदेश दिये हैं।
