Type Here to Get Search Results !

खनिज साधन, श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

 

भोपाल। खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मंत्रालय में गुरूवार को धार्मिक विधि-विधान से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, सचिव खनिज साधन एवं प्रबंध संचालक सुखवीर सिंह, अधिकारीगण एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री श्री सिंह को सभी लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।