भोपाल। श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा म.प्र. शहरी तथा ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल तथा म.प्र. श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष का कार्यभार भी ग्रहण किया। श्री सिंह ने मण्डल की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा एवं उप सचिव छोटे सिंह सहित श्रम विभाग एवं कर्मकार कल्याण मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।