Type Here to Get Search Results !

भोपाल जैसा इंक्यूवेशन सेंटर अन्य स्मार्ट सिटी में भी बनायें : मंत्री भूपेन्द्र सिंह


भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भोपाल स्मार्ट सिटी में जैसा इंक्यूवेशन सेंटर बना है, उसी तरह अन्य स्मार्ट सिटी में भी बनायें। सिंह गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल, इंदौर और ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में ग्रीनरी पर विशेष ध्यान दें। निर्धारित गाइड-लाइन के अनुसार 17 प्रतिशत से कम ग्रीन बेल्ट नहीं होना चाहिए। सिंह ने कहा कि कामर्शियल कॉम्पलेक्स अथवा दुकानें स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा नहीं बनायी जायें। स्मार्ट सिटी मूलभूत सुविधाओं के विकास के कार्य करें।