Type Here to Get Search Results !

रिया चक्रवर्ती से आज 9 घंटे पूछताछ हुई


मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज 11वां दिन है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया से सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में 9 घंटे पूछताछ हुई। रिया के साथ उनके साथ भाई शोविक भी पहुंचे थे। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, कुक नीरज सिंह और सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ हो हुई। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई रिया, शोविक, नीरज सिंह और सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को कैमरे के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी ने सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी बुलाया है। सुशांत के पिता और दूसरी बहन प्रियंका के बयान भी अगले दर्ज किए जा सकते हैं।

सीबीआई ने रविवार को रिया से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे 8 जून से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए गए। बीते 3 दिन में रिया से 26 घंटे पूछताछ हो चुकी है। उधर, गोवा के होटल कारोबारी गौरव से मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.