Type Here to Get Search Results !

ब्रॉडकास्टर स्टार टीवी टीम के सदस्य का टेस्ट पॉजिटिव, कंपनी का प्लान बदला


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने में अब सिर्फ 19 दिन रह गए हैं, लेकिन मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नया मामला आईपीएल की ब्रॉडकास्टिंग कंपनी स्टार प्रोडक्शन से जुड़ा है। उसके एक क्रू मेंबर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह टीम सोमवार को यूएई के लिए रवाना होने वाली थी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 2 खिलाड़ी और 11 स्पोर्ट स्टाफ का कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद टीम के सदस्य सुरेश रैना ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। आईपीएल का 13 वां सीजन इस बार यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है।

बीसीसीआई ने शनिवार को कहा था कि 20 से 28 अगस्त के बीच कोरोना की जांच के लिए कुल 1988 आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए। इसमें खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, टीम मैनेजमेंट, आईपीएल की ऑपरेशनल टीम के मेंबर्स शामिल हैं। इसमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.