Type Here to Get Search Results !

सिडनी में 288 रन से ज्यादा चेज नहीं हुए



सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। 407 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। पांचवें दिन जीत के लिए 309 की जरूरत है। टीम इंडिया के लिए हालांकि, यह राह आसान नहीं है, क्योंकि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर अब तक 288 रन से ज्यादा चेज नहीं हुए।ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथी पारी में 2 विकेट पर 288 रन बनाकर मैच जीता था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भारत ने टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा 445 रन बनाए हैं। यह उन्होंने 1978 में एडिलेड में 493 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 445 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में 48 रन से हराया था। हालांकि, 2018-19 में भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 622 रन बनाए थे। यह मैच ड्रॉ हुआ था। वहीं, 2004 में भारत ने अपनी दूसरी पारी (ओवरऑल तीसरी पारी) में 443 रन बनाए थे। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट पर 357 रन ही बना पाई थी। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने जब पारी घोषित की। उस वक्त भारत को कुल मिलाकर 134 ओवर खेलने थे। टेस्ट में आखिरी बार 8 साल पहले किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टारगेट चेज करते हुए 100 से ज्यादा ओवर खेलकर मैच बचाया था।

Tags