Type Here to Get Search Results !

बार्सिलोना के लिए ला लिगा में 500वां मैच खेला



बार्सिलोना। लियोनल मेसी ने बार्सिलोना के लिए 750वां मैच खेला। उन्होंने अब तक टीम के लिए 644 गोल किए। इस दौरान 280 गोल असिस्ट भी किए। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए एक और रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने रविवार रात टीम के लिए स्पेनिश लीग ला लीगा में 500वां मैच खेला। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले नॉन-स्पेनिश प्लेयर बन गए हैं। ला लिगा में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व गोलकीपर एंदोनी जुबिजारेता के नाम है। उन्होंने एटलेटिको, बार्सिलोना और वेलेंसिया के लिए कुल 662 मैच खेले थे।

उन्होंने 500वां मैच स्पेनिश क्लब हेस्का के खिलाफ खेला। इसमें बार्सिलोना ने 1-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 28 अंक के साथ 5वें नंबर पर काबिज है। एकमात्र गोल फ्रेंकी डि जोंग ने 27वें मिनट में दागा। मेसी का बार्सिलोना के लिए यह ओवरऑल 750वां मैच रहा। उन्होंने अब तक टीम के लिए 644 गोल किए हैं। इस दौरान मेसी ने 280 गोल असिस्ट भी किए। मौजूदा सीजन में मेसी ने बार्सिलोना के लिए 19वां मैच खेला, जिसमें अब तक 10 गोल दागे और 4 असिस्ट किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.