Type Here to Get Search Results !

छात्रवृत्ति लंबित रखने पर सहायक संचालक निलंबित



भोपाल। छात्रवृत्ति (ओवरसीज स्कॉलरशिप) लंबित रखने पर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भोपाल के सहायक संचालक एच.बी. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय उपायुक्त, आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विकास नर्मदापुरम संभाग, होशंगाबाद रहेगा। आयुक्त आदिवासी विकास ने निलंबन आदेश जारी किया। सहायक संचालक एच.बी. सिंह द्वारा छात्र हेमंत पाटीदार की ओवरसीज स्कॉलरशिप को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया। इस संबंध में छात्र के पिता श्री बल्लभ पाटीदार मेहगाँव, धार द्वारा की गई शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा भी कार्रवाई की गई है।