भोपालं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा, वाहन, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी से लेकर प्रचार-प्रसार तक की जिम्मेदारी महिलाओं ने ही संभाली। मुख्यमंत्री के भ्रमण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में आने-जाने के दौरान एडीएम माया अवस्थी ने समन्वय किया तो, वहीं सीएम हाउस आॅफिस में उपसिचव वंदना मेहरा बतौर विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी तैनात थीं। वहीं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती सुनीता दुबे और श्रीमती बबीता मिश्रा महिला दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रचार कवरेज की जिम्मेदारी निभा रही थीं।
नारीशक्ति के हाथों में रही सुरक्षा
सीएम सिक्योरिटी से लेकर ड्राइवर, प्रशासन आदि भी महिलाओं ने ही संभाला। सुरक्षा में डीएसपी बिट्टू शर्मा, निरीक्षक योगिता सातनकर, रेनु मुराब, उपनिरीक्षक भावना शर्मा, निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी, मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा, अचर्ना तिवारी, शैली थामस, सोनम शर्मा, गायत्री सिह तैनात थीं। वहीं मुख्यमंत्री के बाहन की ड्राइविंग संभाली रक्षित निरीक्षक सुश्री इरशाद ने, जबकि महिला कांस्टेबल में सुश्री सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री, बेबी चौरसिया, गीता दांगी और नगीना मालवीय ड्यूटी पर रहीं। इसके साथ ही सिक्योरिटी एवं पीएसओ में महिला निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, अचर्ना तिवारी थीं। वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी, कल्पना गुर्जर और योगिता जैन एसआई भी ड्यूटी पर तैनात रहीं। वहीं आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर ने जिम्मेदारी संभाली।
