Type Here to Get Search Results !

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में शुरू किया रेस्टोरेंट बिजनेस



मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क सिटी में अपने रेस्टोरेंट बिजनेस की शुरुआत की है। एक्ट्रेस ने अपने इंडियन रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है जहां इंडियन डिश मिलेंगी। उनके इस नए बिजनेस इस महीने की आखिर तक होने वाली है जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका चोपड़ा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस बिजनेस में हाथ आजमा चुकी हैं।  दीपिका पादुकोण कई सालों से क्लोदिंग बिजनेस में हैं। एक्ट्रेस ने 2015 में मिंत्रा के साथ कोलेबोरेशन कर अपनी क्लोदिंग ब्रांड ऑल अबाउट यू की शुरुआत की थी। इससे पहले भी एक्ट्रेस साल 2013 में वान हुसैन के साथ मिलकर विमन फैशन ब्रांड शुरू कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को कई मौकों पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने क्लोदिंग ब्रांड ऑल अबाउट यू का प्रमोशन करते देखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.