Type Here to Get Search Results !

कोरोना पॉजिटिव महिला की घर में ही हुई मौत मचा हड़कंप प्रशासन की निगरानी में शव को शहर से बाहर ले जाकर कराया गया अंतिम संस्कार

बेगमगंज। प्रशासनिक अधिकारियों की लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है लोगों की इलाज के प्रति लापरवाही मौत के रूप में सामने आने लगी है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांधी बाजार रोड पर निवास करने वाली  जैन समाज की एक महिला का कोरोना पॉजिटिव होने से निधन हो गया उनका इकलौता बेटा  भी कोरोना पॉजिटिव है जो होम क्वॉरेंटाइन है।

महिला की मौत के बाद कोई भी उनके शव को पन्नी में पैक करने को तैयार नहीं था जब इसकी जानकारी एसडीएम अभिषेक चौरसिया को लगी तो उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार अताउल्ला खान को प्रातः 7:30 घटनास्थल पर भेजा और अपनी  निगरानी में स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका एवं पुलिस को बुलवाकर नगर पालिका के कर्मचारियों से पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया  पीपी किट पहनवाकर स्वास्थ विभाग के कर्मचारी एवं मृतक महिला के कोरोना पॉजिटिव पुत्र  को भी पीपी किट पहनवाकर उनके द्वारा शव को पन्नी में पैक करके स्वास्थ विभाग की एंबुलेंस से नगर से बाहर ले जाकर प्रशासन की निगरानी में अंतिम संस्कार करवाया गया। संबंधित परिवार की स्वयं की निजी भूमि नहीं होने के कारण शासकीय भूमि टीचिंग ग्राउंड के पास सुल्तानगंज रोड पर अंतिम संस्कार किया गया। नगरपालिका की टीम द्वारा संबंधित के घर और आसपास के इलाके को भी भी  सैनिटाइज किया गया है। जब यह जानकारी नगर में फैली तो कुछ मुस्लिम समाज के युवक अंतिम संस्कार के लिए महिला को ले जाने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ऐसा नहीं कर सकते थे प्रशासन ने ही अपनी देखरेख में पूरी कार्रवाई कराई गई। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को जानकारी लगने पर वह भी पूरे घटनाक्रम पर मार्गदर्शन अधिकारियों को देते रहे और जानकारी लेते रहे।

इस अवसर पर राजस्व पुलिस स्वास्थ्य एवं नगरपालिका का अमला मौजूद रहा जिसमें प्रमुख रुप से एसडीएम अभिषेक चौरसिया नायब तहसीलदार अताउल्लाह खान टी आई इंद्राज सिंह सहित कुछ पत्रकार मौजूद थे।