Type Here to Get Search Results !

ऑक्सीजन की व्यवस्था, पर्याप्त बिस्तर और रेमडेसिविर इंजेक्शन सर्वोच्च प्राथमिकता - मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति अब तेजी से सामान्य होती जा रही है। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भी निवेदन किया गया है। प्रदेश में 8 अप्रैल को जहाँ 130 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध थी, वह अब बढ़कर आज 16 अप्रैल को 336 मीट्रिक टन हो गई है। यह 20 अप्रैल तक 445 मीट्रिक टन और 25 अप्रैल तक 565 मीट्रिक टन हो जाएगी। भिलाई, बोकारो, राउरकेला, जमशेदपुर आदि से ऑक्सीजन लाने के लिए पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है। जिन जिलों में मरीजों की संख्या अधिक है, वहाँ त्वरित रूप से ऑक्सीजन पहुँचाई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कोरोना संक्रमण नियंत्रण पर केन्द्रित वीडियो कॉन्फ्रेंस को निवास से संबोधित कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव परिहवन श्री एस.एन. मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी तथा अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए।