आरक्षक की जरा सी गलती उसी पर पड़ी भारी, बाजार बंद कराने के दौरान दुकानदार के सिर में आरक्षक ने मारा डंडा
दुकानदार को खून में लहूलुहान देखर आक्रोशित हुई भीड़ ने आरक्षक पर बोला हमला
छतरपुर। जिले में पुलिस पर हमला, भीड़ ने आरक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, जान बचाकर आरक्षक अंजान के घर में घुसा लेकिन फिर भी गुस्साई भीड़ ने घर मे घुसकर आरक्षक को पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया।
दरअसल मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना के ग्राम झमटुली का है जहां पर डायल हंड्रेड बाजार की दुकानें बंद कराने के लिए गई थी बाजार बंद कराने के दौरान आरक्षक संत कुमार ने हल्लर नाम के युवक के सिर में डंडा मार दिया जिससे युवक का सिर फट गया, इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरक्षक पर हमला कर दिया आरक्षक को लाठी-डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जान बचाने के लिए आरक्षण गांव के ही एक युवक के घर में घुस गया लेकिन गुस्साई भीड़ का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ और गुस्साई भीड़ ने घर में घुसकर लाठी-डंडों लात घुसो से आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी।
मामला बहुत छोटा था पुलिस केवल बाजार बंद कराने गई थी लेकिन आरक्षक की एक गलती उसी पर ही भारी पड़ गई, बाजार बंद कराने गया आरक्षक ना तो युवक को सिर में डंडा मारता और ना ही भीड़ आक्रोशित होकर आरक्षक की पिटाई करती, गौरतलब है कि डाउन में बाजार बंद कर आना तो ठीक है लेकिन दुकानदारों को इस तरह से मारना भी बहुत ही निंदनीय है, मौके पर पहुचे पत्रकार संजय अवस्थी ने चिल्लाते हुए भीड़ को भगाकर आरक्षक को बचाया।
