Type Here to Get Search Results !

अलेक्सी के गोल से रूस की 1-0 से जीत, टीम की टूर्नामेंट में पहली जीत

सेंट पिटर्सबर्ग।  यूरो कप में ग्रुप F के तीसरे मुकाबले में रूस ने फिनलैंड को 1-0 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में टीम की यह पहली जीत है। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में विनिंग गोल अलेक्सी मिरांचुक ने 45+2वें मिनट में गोल दागा। यह गोल ज्यूबा ने असिस्ट किया। इस मैच में फिनलैंड 3-5-2 और रूस 4-3-3 के फॉर्मेशन के साथ उतरी थी। पहली बार यूरो कप खेल रही फिनलैंड टीम का रूस के खिलाफ उसका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। वह रूस को 109 साल हरा नहीं सकी। फिनलैंड ने आखिरी बार रूस को 1912 के ओलिंपिक्स फुटबॉल टूर्नामेंट में हराया था। उस वक्त फिनलैंड पर रूस का कंट्रोल हुआ करता था। तब से अब तक 4 मैच हुए, जिसमें रूस ही जीता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.