Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलश्री का पौधा रोपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में मौलश्री का पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। मौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष है। इसे संस्कृत में केसव, हिन्दी में मौलसिरी या बकुल कहा जाता है। मौलसिरी एक औषधीय वृक्ष है। इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। मौलश्री का उपयोग वास्तुदोष निवारण के लिए भी किया जाता है। इसके चमकीले हरे पत्ते सुंदर बनावट वृक्ष को आकर्षक बनाते हैं। चित्त को आनंद देने वाले मनोरम सुंगधित पुष्पों से युक्त मौलश्री के सदाहरित वृक्ष सड़कों के किनारे और बाटिकाओं में मिलते हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.