गुना। जिले के म्याना थानांतर्गत ग्राम लहरकोता में सरकारी मिलन ग्राम संगठन में आगजनी से बच्चों की ड्रेस और फर्नीचर सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लहरकोता में सरकारी मिलन ग्राम संगठन सहायता द्वारा बनाए जा रहे बच्चों की ड्रेस, माक्स के आॅफिस में किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर आग लगा दी।
जिससे उसमें रखी लाखों रुपए की ड्रेस, माक्स, प्रिंटर, कुर्सियां सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इस समूह की अध्यक्ष सोना खान ने बताया कि 700 ड्रेस, 1500 माक्स, एक प्रिन्टर, एक फोटोकॉपी मशीन, पंखा, एक कूलर, कुर्सी सहित करीब 3 से 4 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। इस संबंध में एक शिकायती आवेदन म्याना थाने में दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगजनी का मौका मुआयना किया।

