Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्निक विदिशा में किया पौधरोपण

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ गुरूवार को विदिशा में रुद्राक्ष पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए। विदिशा स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री अपनी दत्तक पुत्रियों सुश्री प्रीति राधा और सुमन के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान तीनों वधुओं के अलावा जन-प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता कर वैवाहिक अवसर को स्मरणीय बनाया।