Type Here to Get Search Results !

उप राष्ट्रपति नायडू से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की सौजन्य भेंट

भोपाल। उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू से नई दिल्ली में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सौजन्य भेंट की। श्री पटेल आज प्रातः उप राष्ट्रपति निवास पहुँचे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उप राष्ट्रपति श्री नायडू से यह प्रथम भेंट है। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदाबेन भी उपस्थित थीं।