Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माने गए करंज के पौधे का रोपण किया। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। करंज का तेल कृमिनाशक होता है। मधुमेह, दंत रोगों में भी करंज का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी दातून के रूप में भी उपयोग में लाई जाती है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।