मुंबई। एक्टर अनूप सोनी सर्टिफाइड क्राइम सीन इन्वेस्टिगेटर बन गए हैं। उन्होंने लॉकडाउन टाइम का इस्तेमाल क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कोर्स के लिए किया। अनूप सोनी टीवी शो क्राइम पेट्रोल के प्रेजेंटेटर रहे हैं। उन्होंने रविवार को अपने सर्टिफिकेट की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अनूप को ये सर्टिफिकेट इंटरनेशनल फॉरेंसिक साइंस की ओर से दिया गया है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने IFS एजुकेशन से क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन का शॉर्ट टर्म कोर्स पूरा कर लिया है। अनूप सोनी ने बताया कि वो लॉकडाउन के दौरान अपनी एनर्जी और वक्त किसी कंस्ट्रक्टिव वर्क में लगाना चाहते थे।
अनूप सोनी ने लॉकडाउन के दौरान किया क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन कोर्स
जुलाई 18, 2021