Type Here to Get Search Results !

126 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 1 विकेट गंवाकर 120+ रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने क्लीन बोल्ड किया। रोहित और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की पार्टनरशिप हुई। 2010 के बाद साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में भारत की ओर से ओपनिंग विकेट के लिए यह पहली सेंचुरी पार्टनरशिप रही। पिछली बार दिसंबर 2010 में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के सेंचूरियन में 137 रन की पार्टनरशिप की थी। यह 2017 के बाद विदेश में ओपनिंग विकेट के लिए भारत की पहली सेंचुरी पार्टनरशिप भी है।

Tags