Type Here to Get Search Results !

टीम इंडिया पहली पारी में 270 रन पार; रवींद्र जडेजा 56 रन बनाकर आउट

वेस्ट बृद्गफोर्ड।  टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे सेशन का खेल चल रहा है और भारत ने 9 विकेट खोकर 276 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह 26 और मोहम्मद सिराज 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा 56 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 183 रन बनाए थे।

लोकेश राहुल 84 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। एंडरसन का यह 620वां टेस्ट विकेट है। इसके बाद उन्होंने शार्दूल ठाकुर (0) का विकेट भी लिया। वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के स्पिनर अनिल कुंबले से आगे निकल गए हैं। दिन के खेल में भारत का पहला विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा था। पंत 25 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर आउट हुए। तीसरे दिन के खेल में भी बारिश दो बार खेल रोक चुकी है। दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 33.4 ओवर ही मुमकिन हो पाए थे।