Type Here to Get Search Results !

''मानवता की सेवा ही उत्‍तम कार्य है'' - प्रमुख सचिव, विधान सभा

मुंबई। समाज सेवी संस्‍था रोटरी क्‍लब ऑफ ग्रेटर विदिशा का वार्षिक अधिष्‍ठापन समारोह  विदिशामें सम्‍पन्‍न हुआ। इस समारोह में मुख्‍य अतिथि श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, मध्‍यप्रदेश विधान सभा रहे तथा कार्यक्रम की अध्‍यक्षता विदिशा के विधायक श्री शशांक श्रीकृष्‍ण भार्गव द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री सिंह ने उल्‍लेख किया किया कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्‍तम कार्य होता है और विदिशा का यह क्‍लब डायलेसिस की मशीनों का बीस साल पूर्व से संचालन कर नाममात्र में जरूतमंदों को सुविधा उपलब्‍ध करा रहा है यह मानव सेवा का श्रेष्‍ठ कार्य है। 

इसी तरह पर्यावरण तथा समाज सेवा के अन्‍य कार्य भी क्‍लब एवं व्‍यापार महासंघ के सहयोग से प्रभावी ढंग से किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडलाध्‍यक्ष रोटरी श्री नरेंद्र जैन, व्‍यापार महासंघ के अध्‍यक्ष श्री मुन्‍नालाल जैन के साथ रोटरी पदाधिकारी एवं गणमान्‍यजन उपस्थित थे। रोटरी के मंडल अध्‍यक्ष से चर्चा कर श्री सिंह ने क्‍लब में वर्तमान में सात डायलेसिस मशीन के साथ तीन मशीन और शीघ्र उपलब्‍ध कराने की भी घोषणा की।